दुनिया के एक कोने में बैठे दूसरे कोने का चेहरा देखना, रात के ख़ामोश मंज़र में आपकी सोच के हिसाब से चलने वाला कोई है तो वो यूट्यूब है, यूट्यूब आज के समय का सबसे शक्ति शाली चल-चित्र देखने का माध्यम बन चुका है। जिसके द्वारा आप दुनिया में किसी भी तरह की जानकारी को आदान प्रदान समय रहते कर सकते है। खाली वक़्त का एहसास आपके दिल में घर सा करा देता है बाक़ी यू ट्यूब।
यूट्यूब की वजह से मेरी कई रातें दिन में तब्दील हुयी है । शायद मैं यह कहूँ की यूट्यूब ने ही मुझे जो जानकारी दी है व शायद मुझे बाक़ी किताबें काम समय में ना दे पाती। कई रातों को इसने दुःख में बदला और कई रातों कि इसने सुख में, प्यार के मायने भी इसी ने समझाए, तकरार में अपने आप को मनाने के तरीक़े भी इसने सिखाए।
यूट्यूब सिर्फ़ एक नाम नहीं है यह है ज़रिया है आज के समय में अपने हिसाब से अपने हिसाब की ज़िन्दगी जीने का। मैं अपने बिताए गए कई दिनों के मुक़ाबले मेरी शाम और रात ज़्यादातर मददगार साबित हुयी है।
हर मौसम के हिसाब से यह आपको आपके एहसास से मिलता है, सपनो की दुनिया को हक़ीक़त में बदलने की इच्छा दिलाना इसकी पहचान बन चुकी है। मेरे जैसे बहुत से लोग अपनी उड़ान यहाँ से भर चुके है ओर कुछ इस उड़ान भरने की लाइन में लगे हुए है। यूट्यूब में वो सब है जिसकी कल्पना आप बहुत बार ज़हन में रख कर करते हैं।
यूट्यूब मेरी दिन चरियाँ का एक पहर, रात का एक पल जो हर समय मेरे कुछ चुनिंदा गानों को मुझसे मिलने के लिए तैयार रहता है। सच कहूँ तो...बहुत सी बातें ऐसी सिखी है मैंने इस दोस्त से जो मैं दूसरों से पूछने में हिचकिचाता था। और तो और ज़िंदगी जीना किसे कहते है यह भी मेरे इस दोस्त ने ही सिखाया।
बहुत गुदगुदाता है, रुलाता है, सोच विहकर करने पर मजबूर करता है और तो और भयानक विडीओ दिखा कर डरता है यह दोस्त। बहुत अजब है मगर ग़ज़ब का है यह मेरा यूट्यूब।
अगर यह दोस्त ना होता तो मैं फिर क्या होता...
राहुल कु. विमल

Comments
Post a Comment