भारत में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता का एक गमगीन सफ़र
हमारे देश में वैसे तो बहुत सारी राजनीतिक पार्टियाँ हैं| अपने किये संघर्ष के बलबूते पर आज यह बड़ी पार्टियों के रूप में उभर कर आ रही हैं| भारत में यह कांग्रेस, बीएसपी, बीजेपी, अकाली दल, सीपीआई, सीपीएम जैसे और भी बहुत सी पार्टियों के रूप में उभर कर आई हैं जिनका मैदानी संघरस काफी काबिले तारीफ रहा हैं| हम जब भी इन सब पार्टियों को याद करते है तो हमे सिर्फ गिने चुने लोग ही याद आते हैं, और अगर हम उस पार्टी के समर्थक है या प्रशंशक है तो हो सके मुश्किल कुछ और लोगो के नाम याद आ जाए | भारत एक लोकतान्त्रिक देश के रूप में विश्व में प्रचलित हैं. लोकतंत्र माने - लोगो का तंत्र, जहा लोगो को अपनी समाज के प्रति हिसेदारी रखने, अपने बिच से सही व्यक्ति को पुरे समाज के लिए प्रतिनिधि चुनने का पूरा हक हैं| लोकतंत्र का सही मतलब हम में से बहुत से लोग शायद समझ नहीं पा रहे है या फिर जानना ही नहीं चाहते है| राजनीति में लोकतंत्र का वजूद अब अपने मुद्दे से बिखरा हुआ सा लग रहा हैं यहाँ हर पार्टी अपन झंडा लहराने में महारत हासिल कर चुकी है चाहे वो भारत हो या कोई और देश| मगर हममे से किसी ने भी कभी उन ...