Posts

Showing posts from May, 2013

गरीमा Greatness, Proud

“मैंने कभी किसी को हर्ट नहीं किया है। अगर यकीन नहीं आता तो आप बाकियों से पुछ सकते हो की मेरा नेचर कैसा है।” हर इंसान अपने आप मे ही अलग होता है। मगर आपको पता तभी चलता है जब आप उस इंसान से मिलते है और बात करते है। ठीक उसी तरह जैसे की फलो की मिठास का तो तभी पता चलता है जब आप उसे चखते है , ठीक उसी तरह। कभी कभी आप दूसरों की बातो मे आकार एक बात मन मे बैठा लेते है उस इंसान के बारे मे जिससे आप पहले कभी मिले ही नहीं। मगर जब आप उस इंसान से गलती से मिलते है तब आपको यकीन होता है जो मेने सोचा था वो कुछ ओर ही था यह तो कुछ ओर ही है। समय का कभी पता नहीं चलता की कब यह करबट ले ले और क्या हो जाए। जिसे आप जानते भी नहीं उसी ठोडी ही देर मे बात भी करने लगते है और जिसे आप काफी समये से जानते है उनके साथ वक़्त बिताने की लिए भी वक़्त नहीं। कड़वा है मगर सच है। कहा तो यह भी जाता है की जिसके बारे अपने कभी सोचा भी न वो ही आपको मिलता है ओर आप उसेके साथ खुश रहते है।   मेरी यह कहानी भी कुछ इसी तरह की है। यह कहानी खुशी , सोच और जिज्ञासा पर आधारित है। यह कहानी उस एक दिन के बारे मे है जो मैंने कभी स